देश में सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। 15 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण के साथ गुजरात, केरल, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, दादर नागर हवेली और दमन-दीव की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा होगा।
इस चरण में आयोग द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम होने के बाद पश्चिम बंगाल में एक देशी बम के फटने से तीन टीएमसी कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना मुर्शिदाबाद के डोमकल नगरपालिका में हुई।
वही उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 231 पर एक चुनाव अधिकारी के साथ मारपीट की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वह मतदाताओं से ‘समाजवादी पार्टी’ के निशान को दबाने के लिए कह रहे हैं। इतना ही नहीं मीडिया के स्थानीय ख़बरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के रामपुर में अब तक 20 से ज्यादा ईवीएम खराब होने की शिकायतें आई हैं।
#WATCH Moradabad: BJP workers beat an Election Official at booth number 231 alleging he was asking voters to press the 'cycle' symbol of Samajwadi party pic.twitter.com/FokdXCAJ1z
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 23, 2019
यह चरण इसलिए भी अहम है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुलायम सिंह, वरुण गांधी और कई केंद्रीय मंत्री इसमें बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान है।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2014 में 117 सीटों में में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 66 सीटें अपने नाम की थीं। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 27 पर जीत हासिल की। बाकी सीटें अन्य विपक्षी दलों और निर्दलियों के खातों में गयीं।