Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

भारत में 103 अरबपति, वैश्विक सूची में देश छठे स्थान पर

by | Jul 4, 2025

लंदन: भारत में फ्रांस, सउदी अरब, स्विटजरलैंड और हांगकांग से अधिक अरबपति हैं। अति धनाढ्य लोगों की संख्या की दृष्टि से भारत विश्व में छठे नंबर पर है।

देश में अकेले मुंबई में 30 अरबपति हैं, जो देश की वित्तीय राजधानी कहा जाता है। मुंबई ‘अरबपतियों के शहर’ की सूची में वैश्विक में पहले पांच शहरों में है। इस सूची में न्यूयॉर्क शीर्ष स्थान पर है, जहां 96 अरबपति हैं। शीर्ष पांच शहरों में शामिल हांगकांग, मास्को और लंदन में क्रमश: 75, 74 और 67 अरबपति रहते हैं।

भारत में जुलाई, 2012 से जून, 2013 के बीच अरबपतियों की संख्या घटी है, लेकिन 103 अरबपतियों के साथ शीर्ष देशों की सूची में छठे स्थान पर है। इस सूची में सबसे ऊपर अमेरिका है, जहां 515 अरबपति रहते हैं और यह तादाद चीन के 157 अरबपतियों के मुकाबले तिगुनी है।  जर्मनी, अमेरिका और रूस पांच शीर्ष देशों में शामिल हैं, जहां क्रमश: 148, 135 और 108 अरबपति हैं।

वेल्थ-एक्स और यूबीएस अरबपति जनगणना रिपोर्ट, 2013 के मुताबिक भारत के अरबपतियों की तादाद 5.5 प्रतिशत घटकर 103 रह गई और अरबपतियों की कुल संपत्ति 10 अरब डॉलर घटकर 180 अरब डॉलर रह गई। इस रिपोर्ट की अवधि में विश्व में अरबपतियों की आबादी बढ़ी। जुलाई, 2012 से जून, 2013 के बीच वैश्विक स्तर पर अरबपतियों की संख्या 0.5 प्रतिशत तथा संपत्ति 5.3 प्रतिशत बढ़ी।

वैश्विक स्तर पर 2013 में 2,170 अरबपति हैं, जिनकी शुद्ध संपत्ति 6,500 अरब डॉलर के बराबर है। यह राशि अमेरिका और चीन को छोड़कर अन्य देशों के सकल घरेलू उत्पाद से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय अरबपतियों में 72 प्रतिशत के पास कम से कम स्नातक की डिग्री है। सिर्फ स्विटजरलैंड और अमेरिका दो अन्य देश हैं, जहां विश्वविद्यालय स्तर के शिक्षा प्राप्त अरबपतियों का अनुपात भारत से ऊंचा है।

भारत में अरबपतियों की शुद्ध संपत्ति औसतन 1.7 अरब डॉलर है और उनमें से आधे अपने दम पर अरबपति बने हैं। भारत में अरबपतियों की औसत उम्र 63 साल है और उनमें से ज्यादातर पुरुष हैं। रिपोर्ट में कहा गया, सिर्फ तीन प्रतिशत भारतीय अरबपति महिलाएं हैं और इस रिपोर्ट के फोकस देशों में यह अनुपात सबसे कम है। पिछले महीने अमेरिकी व्यापार पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने कहा था कि भारत में 65 अरबपति हैं, जिनमें मुकेश अंबानी 21 अरब डॉलर के साथ अव्वल नंबर पर हैं।

 

Recent Posts

नई पीढ़ी को कारोबार के करीब लाना और हलाल-व्यापार को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है

दानिश रियाज़ देश के अग्रणी युवा पत्रकारों में से एक है  जिन्होंने देश में आर्थिक जागरुकता लाने के लिए मईशत मीडिया प्राईवेट लिमिटेड की स्थापना की है। उर्दू भाषा में जहाँ इन्होंने मासिक पत्रिका “बैनुल इक्वामी मईशत”(अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था), दैनिक अखबार मईशत की...

    What a beautiful message for humans! pic.twitter.com/wTgK4b9uGF — Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) August 1, 2019