Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

महात्मा गांधी का चरखा हुआ नीलाम

by | Jul 4, 2025

ब्रिटेन में महात्मा गांधी का चरखा नीलाम हुआ। यह एक करोड़ से ज्यादा कीमत में बिका। महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान यरवडा जेल में इस चरखे का इस्तेमाल किया था।

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। हम उन्‍हें प्‍यार से बापू पुकारते हैं। इनका जन्‍म 2 अक्‍टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ। सभी स्‍कूलों और शासकीय संस्‍थानों में 2 अक्‍टूबर को इनकी जयंती मनाई जाती है। उन्‍हीं के प्रेरणा से हमारा देश 15 अगस्‍त 1947 को आजाद हुआ। 

गांधीजी के पिता करमचंद गांधी राजकोट के दीवान थे। इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। वह धार्मिक विचारों वाली थी।
उन्‍होंने हमेशा सत्‍य और अहिंसा के लिए आंदोलन चलाए। गांधीजी वकालत की शिक्षा प्राप्‍त करने के लिए इंग्‍लैंड भी गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्‍होंने बंबई में वकालत शुरू की। महात्‍मा गांधी सत्‍य और अहिंसा के पुजारी थे।
एक बार गांधीजी मुकदमे की पैरवी के लिए दक्षिण अ‍फ्रीका भी गए थे। वह अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर अत्‍याचार देख बहुत दुखी हुए। उन्‍होंने डांडी यात्रा भी की।
गांधीजी की 30 जनवरी को प्रार्थना सभा में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। महात्‍मा गांधी की समाधि राजघाट दिल्‍ली पर बनी हुई है।

Recent Posts

नई पीढ़ी को कारोबार के करीब लाना और हलाल-व्यापार को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है

दानिश रियाज़ देश के अग्रणी युवा पत्रकारों में से एक है  जिन्होंने देश में आर्थिक जागरुकता लाने के लिए मईशत मीडिया प्राईवेट लिमिटेड की स्थापना की है। उर्दू भाषा में जहाँ इन्होंने मासिक पत्रिका “बैनुल इक्वामी मईशत”(अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था), दैनिक अखबार मईशत की...

    What a beautiful message for humans! pic.twitter.com/wTgK4b9uGF — Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) August 1, 2019