लोकसभा 2019 में लोगों को देश के जरूरी मुद्दों को राजनीतिक बहस में शामिल कराने के लिए शहीदी दिवस 23 मार्च को देशभर में देश मेरा, वोट मेरा, मुद्दा मेरा कार्यक्रम का आयोजन किया।
सिविल सोसाइटी की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम दिल्ली के अलावा देशभर के अलग-अलग कई हिस्सों में आयोजित किया। स्वराज इंडिया की ओर से दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद है चुनाव जनता के असल मुद्दों पर लड़ा जाए। देश में बढ़ती बेरोजगारी, कृषि बदहाली, पर्यावरण और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव हो।
राजनीतिक बहस इसके ईद गिर्द हो, जिससे देश को मजबूत सरकार और सही राजनीतिक दिशा दी जा सके। कार्यक्रम के जरिए मौजूदा सरकार के काम की समीक्षा भी की। कार्यक्रम देश के 18 राज्यों में 400 से अधिक जगहों पर हुआ।