श्रीहरिकोटा इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का रिहर्सल सफल रहा और इसका काउंटडाउन रविवार शाम 6.43 से शुरु हो चुका है। 15 जुलाई को तकनीकी बाधा के चलते लॉन्चिंग स्थगित कर दी गई थी।
इसरो चीफ के. सिवन ने बताया, ‘चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले आई तकनीकी खाराबी को दूर कर लिया है । आज शाम से इसकी लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन शुरू होगा। इसरो के पूर्व चीफ ए.एस किरण कुमार ने कहा कि इस तरह के किसी भी अभियान से पहले हम कई स्तरों पर टेस्टिंग करते हैं। पिछली बार हमें एक खामी मिली जो दूर कर दी गई है गया है। हम अब चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। इसके लिए 22 जुलाई को दोपहर 2.43 का वक्त निर्धारित किया गया है।