कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका चतुर्वेदी शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गईं। प्रियंका ने कहा कि कहा कि जन्म से मैं मुंबईकर हूं। यहां पली-बढ़ी-पढ़ी हूं। मैंने सब सोच-समझ कर ही शिवसेना से जुडऩे का मन बनाया है। जहां भी पार्टी को मजबूत कर सकती हूं, वहां काम करूंगी।
दरअसल हाल ही में प्रियंका राफेल मामले पर पत्रकार सम्मेलन के लिए मथुरा गई थीं। कहा जा रहा है कि वहां पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की थी। उनकी शिकायत पर इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया गया लेकिन, कार्यकर्ताओं की ओर से खेद जताए जाने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें बहाल कर दिया।
बताया जा रहा है कि यही वह बात है जिसे लेकर प्रियंका कांग्रेस से नाराज थीं।