चुनावी दंगल में अब दिल्ली के गठबंधन की कोशिश कर रही कांग्रेस-आप के बीच एक सीट को लेकर पेच फंस गया है।
ख़बरों की माने तो दोनों दलों की ओर से दिए फार्मूले पर अब शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा। दोनों दलों के हिस्से में कौन सी सीटें जाएंगी इसपर भी अभी दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई है। वही आप ने खुद पांच सीटों पर लड़ने और दो सीटें कांग्रेस को देने का फार्मूला दिया है। वहीं कांग्रेस आप को चार सीटों से अधिक देने को तैयार नहीं है।
बताते चलें कि आप हरियाणा की 10 सीटों को लेकर भी एक प्रस्ताव दिया है। वह राज्य में दो सीटें मांग रही है जबकि कांग्रेस एक सीट देने को तैयार है।