Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

एक शख्स जिसने दुनिया में महिलाओं को सिगरेट पीना सिखाया

by | Jul 4, 2025

अक्सर आपने महिलाओं को सिगरेट फूंकते हुए देखा होगा लेकिन क्या आप जानते है जब सिगरेट की शुरुआत हुई तब महिलाओं का सिगरेट पीना टैबू माना जाता था।

ये बात साल 1928 की है जब पूरी दुनिया में प्रथम विश्व युद्ध के बाद का समय चल रहा था। युद्ध के चलते अधिक्तर अमेरिकी पुरुष सेना में चले गए थे। अब घर की जिम्मेदारियां संभालते हुए महिलायें घर से बाहर निकलकर जॉब करने लगी थी। ये दौर बड़ा ही परिवर्तन वाला था। अब महिलाएं सड़कों पर समान वेतन समान कार्य, महिलाओं के वोट डालने के अधिकार जैसे मुद्दे और महिलाओं के हक़ के लिए सड़कों पर उतर रही थी।

ठीक उसी समय अमेरिका की तंबाकू कंपनी का प्रेसिडेंट जार्ज वाशिंगटन हिल ने इस नारीवादी बदलाव को बिजनेस टैबू की तरह सिगरेट पीने को महिलाओं के हक़ से जोड़ कर अपने बिजनेस से भुनाया।

जार्ज ने इस मुश्किल प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एडवर्ड बर्नेस की मदद ली जो दुनिया के सबसे प्रभावशाली साइकोलॉजिस्ट और साइकोएनालिसिस के गॉडफ़ादर सिगमंड फ्रायड के भतीजे थे।

एडवर्ड का मत था कि अगर लोगों का चीजों और अलग-अलग तरह के सामानों के साथ भवनात्मक संबंध जोड़ दिया जाए तो उपभोक्तावाद को एक नई दिशा मिल सकती है।

31 मार्च 1929 भले ही ज्यादातर लोगों के लिए खास न हो लेकिन इस दिन एडवर्ड ने अपनी मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन का नायाब नमूना पेश किया था। टार्चेस ऑफ़ फ्रीडम नाम के इस कैम्पेन के सहारे वह एक स्टीरियोटाइप और बनी हुई धरणा को तोड़ने डाला था। ये ईस्टर फेयर का मौका था जब न्यूयॉर्क में काफी भीड़ थी। इस भीड़ में एक महिला ने सब के बीचो-बीच सिगरेट पीने लगी जिससे सनसनी मच गई, मीडिया ने इस घटना को तुरंत कवर किया।

अब सिगरेट पीने को महिलाओं की आज़ादी से जोड़कर देखा जाने लगा था। धीरे-धीरे महिलाओं के लिए सिगरेट पीना अब एक मानसिक और सामाजिक क्रांति बन चूका था।

Recent Posts

बन्द होती सार्वजनिक क्षेत्र की दवा कम्पनियाँ : सरकार की मजबूरी या साजिश?

डॉ. नवमीत किसी भी देश में सरकार से अपेक्षा की जाती है कि वह उस देश की जनता के पोषण, स्वास्थ्य और जीवन स्तर का ख़याल रखे। सिर्फ़ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सरकारें लोगों के स्वास्थ्य का ख़याल रखने का दिखावा करती रही हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से यह दिखावा भी...

भारत के संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण

*पूजा पी. वर्धन भारत का संविधान निष्क्रीय नहीं बल्कि जीवंत एवं सक्रिय दस्तावेज है जो समय के साथ विकसित होता रहा है।पर्यावरण संरक्षण को लेकर संविधान में विशेष प्रावधान संविधान की सदा विकसित होने वाली प्रवृति और जमीन संबंधी मौलिक कानून के बढ़ने की संभावनाओं का ही परिणाम...