बिहारी की सबसे हाई-प्रोफाइल लोकसभा सीट पटना साहिब, यहां कांग्रेस से शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 17वें लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं।
इस सीट पर 2009 से लेकर अब तक शत्रुघ्न सिन्हा मौजूदा सांसद हैं। इस सीट को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। भाजपा से बागी होकर जब शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए तो उन्हें इसी सीट से कांग्रेस से टिकट दिया गया। वही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भाजपा से इस सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने अभी इस सीट से नामांकन नहीं भरा है