By Maeeshat News
भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया को आम निर्यात करने जा रहा है। हालांकि, यह तभी संभव है जब भारतीय आम वहां के जैवसुरक्षा मानकों पर खरे उतरें। ऐसा होने पर इस सीजन में भारत के आम निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जाता है कि वर्ष 2016-17 में भारत ने करीब 46.13 हजार टन आम निर्यात किया था। इससे करीब 5.58 करोड़ डॉलर यानी 352 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा अर्जित की थी।
ऑस्ट्रेलियन मैंगो इंडस्ट्री एसोसिएशन के रॉबर्ट ग्रे के मुताबिक भारतीय आम ऑस्ट्रेलियाई आमों का मौसम निकल जाने के बाद बेचे जाएंगे।यहां अच्छी किस्म के आम होते हैं। ऑस्ट्रेलिया भी अपने बाजार में इन्हें शामिल करना चाहता है।
ऑस्ट्रेलिया को आम का निर्यात हवाई मार्ग से किया जाएगा। बताया जाता है कि भारत में हर साल करीब 2 करोड़ टन आम का उत्पादन होता है।वहीं दिल्ली की KB निर्यातक के CEO कौशल खकड़ ने कहा कि हमारी कंपनी पहले आलफांसो और केसर किस्म के आमों को निर्यात करेगी। आलफांसो सबसे ज्यादा अमेरिका को निर्यात किया जाता है। जिसमें से 50 हजार टन भी निर्यात नहीं हो पाता है। आम उत्पादक और निर्यातक कुछ रियायतें मांग रहे हैं।